दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Modified Date: August 25, 2024 / 08:59 pm IST
Published Date: August 25, 2024 8:59 pm IST

अहमदाबाद, 25 अगस्त (भाषा) दक्षिण गुजरात में शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण वलसाड और नवसारी जिलों में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है।

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार वलसाड जिले के वापी तालुका में रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे की अवधि में 326 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है, जबकि नवसारी के खेरगाम में 248 मिमी बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण सूरत, तापी और नर्मदा जैसे जिले भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण वलसाड के निचले इलाकों में रहने वाले 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

नवसारी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट (आपदा) एएम गामित ने कहा, ‘निचले इलाकों में बाढ़ के बाद बिलिमोरा शहर में कुल 17 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन पूर्णा और कावेरी नदियों के बढ़ते जल स्तर पर भी नजर रख रहा है।’

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों से बात की और उन्हें प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सभी कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ और एनडीआरएफ) की टीम को तैनात किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार सुबह तक वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के जिलों और सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली और भावनगर में कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

भाषा योगेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में