हैदराबाद: प्रधानमंत्री रविवार को 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

हैदराबाद: प्रधानमंत्री रविवार को 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

हैदराबाद: प्रधानमंत्री रविवार को 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
Modified Date: May 9, 2026 / 02:05 pm IST
Published Date: May 9, 2026 2:05 pm IST

हैदराबाद, नौ मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को यहां एक रैली को संबोधित करने के साथ 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह 2024 के लोकसभा चुनाव और इसी माह पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद तेलंगाना में उनकी पहली जनसभा है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा तेलंगाना को एक ऐसे संभावित राज्य के रूप में देखती है जहां वह अपने दम पर सत्ता में आ सकती है और पार्टी की राज्य इकाई को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद गति मिलने का भरोसा है।

प्रधानमंत्री अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बेंगलुरु से यहां पहुंचेंगे। वह गाचीबोवली स्थित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे, जहां वह 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे और जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखना शामिल है। साथ ही, वह काजीपेट-विजयवाड़ा के बीच तीसरी लाइन परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल टर्मिनल और वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे।

बाद में, वह यहां परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा

प्रचेता खारी

खारी


लेखक के बारे में