जम्मू कश्मीर को मादक पदार्थों की बुराई से मुक्त कराने तक चैन से नहीं बैठूंगा : उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर को मादक पदार्थों की बुराई से मुक्त कराने तक चैन से नहीं बैठूंगा : उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर को मादक पदार्थों की बुराई से मुक्त कराने तक चैन से नहीं बैठूंगा : उपराज्यपाल
Modified Date: April 16, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: April 16, 2026 5:19 pm IST

(फाइल फोटो के साथ) श्रीनगर, 16 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक इस केंद्रशासित प्रदेश को वह मादक पदार्थों की बुराई से मुक्त नहीं करा लेते। उन्होंने यहां महिला किसानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे वह समाज कल्याण विभाग हो या स्वास्थ्य विभाग, सभी नशा मुक्ति के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा, ‘‘मैंने 11 अप्रैल को जम्मू में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया और हमने फैसला किया है कि जब तक हम नशीली दवाओं की बुराई को खत्म नहीं कर देते, हम आराम से नहीं बैठेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ शुरू किया था, तब जम्मू-कश्मीर में भी काफी प्रयास किए गए थे। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है, अधिक मादक पदार्थ जब्त किये जा रहे हैं, पहले की तुलना में अधिक गिरफ्तारियां हो रही हैं और अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।’’ सिन्हा ने कहा कि मई के पहले सप्ताह में कश्मीर में नशा विरोधी अभियान भी शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम तीन मई को अभियान के कश्मीर संस्करण को शुरू करेंगे। मैं आप बहनों से अनुरोध करता हूं कि आप आगे आएं और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने में योगदान दें।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार अकेले इस समस्या से पार नहीं पा सकती। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसी महिलाओं को देखा है जिन्होंने मादक पदार्थों के व्यसन के चलते अपने बच्चे को खो दिया है या उनकी बेटी उसका शिकार हो गई है। हम इस खतरे से छुटकारा पा सकते हैं, यदि सरकार की शक्ति को लोगों के प्रयासों का समर्थन प्राप्त हो।’’ उपराज्यपाल ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों और कृषि-उद्यमिता में महिला किसानों के योगदान पर भी प्रकाश डाला।भाषा राजकुमार अविनाशअविनाश


लेखक के बारे में