अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करूंगा, पार्टी छोड़ रहा हूं: भाजपा नेता जॉय बनर्जी

अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करूंगा, पार्टी छोड़ रहा हूं: भाजपा नेता जॉय बनर्जी

अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करूंगा, पार्टी छोड़ रहा हूं: भाजपा नेता जॉय बनर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 6, 2021 6:31 pm IST

कोलकाता, छह नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के नेता जॉय बनर्जी ने शनिवार को कहा कि हाल के वर्षों में ‘उपेक्षा’ का सामना करने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

भाजपा में 2014 में शामिल हुए बनर्जी दो बार लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी से अलग होने के अपने फैसले के बारे में उन्हें सूचित किया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं आम लोगों के लिए काम करना चाहता हूं और भाजपा के साथ जुड़े रहकर यह संभव नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व ने मेरी सुरक्षा भी वापस ले ली। मैं नया सदस्य नहीं हूं। मैं 2014 में पार्टी में शामिल हुआ था।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैंने नरेंद्र मोदी को 2017 में बताया था कि मैं संगठन के लिए कुछ और भी करना चाहूंगा। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मैं अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कर सकता।’’

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जॉय बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

भाषा

मानसी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में