निर्मला सीतारमण चेन्नई में एमजीआर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

निर्मला सीतारमण चेन्नई में एमजीआर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

निर्मला सीतारमण चेन्नई में एमजीआर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
Modified Date: September 15, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: September 15, 2026 11:22 am IST

चेन्नई, 15 सितंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को चेन्नई में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण अपने कार्यक्रमों की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर वलपन्नाचवड़ी स्थित ‘डॉ. एम जी आर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर करेंगी।

इसके बाद दोपहर में वित्त मंत्री मायलापुर स्थित मद्रास संस्कृत कॉलेज जाएगी जहां वह संस्कृत हेरिटेज मॉडल की शुरुआत करेंगी। इस नए कृत्रिम मेधा-आधारित ‘लार्ज लैंग्वेज मॉडल’ की शुरुआत शाम चार बजे की जाएगी।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में