ओडिशा के संबलपुर चिड़ियाघर में जानवरों के लिए बर्फ और एयर कूलर की व्यवस्था की गई
ओडिशा के संबलपुर चिड़ियाघर में जानवरों के लिए बर्फ और एयर कूलर की व्यवस्था की गई
संबलपुर, दो अप्रैल (भाषा) ओडिशा के संबलपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने गर्मी का मौसम शुरू होते ही जानवरों के लिए बर्फ के टुकड़े और एयर कूलर जैसी व्यवस्थाएं की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हीराकुड वन्यजीव प्रभाग की वरिष्ठ अधिकारी अंशु प्रज्ञान ने कहा कि भालू और तेंदुए के बाड़ों में एयर कूलर लगाए जा रहे हैं ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि पशुओं के सभी 28 बाड़ों में बांस की छप्परें बनाई गई हैं। दिन के समय बाड़ों में छप्परों पर पानी छिड़का जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जानवरों को तरबूज, गन्ना, खीरा, पपीता, अंगूर, टमाटर और सलाद जैसे फल दिए जा रहे हैं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


