आईजेके ने अन्नाद्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की

Ads

आईजेके ने अन्नाद्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 04:28 PM IST

चेन्नई, 26 फरवरी (भाषा) शिक्षाविद टी आर पारिवेंधर के नेतृत्व वाली इंडिया जननायका काची (आईजेके) ने बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों में से सबसे पहले सीट बंटवारे की बातचीत शुरू करने वाली आईजीके ने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सात सीट की पहचान की है।

आईजेके संस्थापक पारिवेंदार और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि पचमुथु ने आज यहां अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी से उनके ग्रीनवेज आवास पर मुलाकात कर संक्षिप्त चर्चा की।

बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आईजेके ने चुनाव लड़ने के लिए सात सीट मांगी है और पलानीस्वामी को सूची सौंपी है। उन्होंने बताया कि पलानीस्वामी भाजपा को साथ लेकर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गए हैं।

जब पारिवेंदार से पूछा गया कि उनकी पार्टी ने किन-किन सीट पर लड़ना चाहती है तो उन्होंने कहा,‘‘हमने निर्वाचन क्षेत्रों की अपनी सूची प्रस्तुत कर दी है। इस पर आगे चर्चा होगी। हम द्रमुक को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।’’

पारिवेंदार ने 2010 में आईजीके नामक पार्टी बनायी थी।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत