विधानसभा चुनावों के दौरान 650 करोड़ रुपये की अवैध नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त

विधानसभा चुनावों के दौरान 650 करोड़ रुपये की अवैध नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त

विधानसभा चुनावों के दौरान 650 करोड़ रुपये की अवैध नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त
Modified Date: April 5, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: April 5, 2026 5:21 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि चार चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में प्रवर्तन अधिकारियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 650 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नकदी, मादक पदार्थ और शराब जब्त की है।

आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल से 319 करोड़ रुपये की अवैध नकदी, मादक पदार्थ, शराब और मूल्यवान धातुएं जब्त की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है जहां 170 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के भीतर सुनिश्चित करने के लिए 5,173 से अधिक उड़न दस्तों को तैनात किया गया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अचानक नाकेबंदी करने के लिए 5,200 से अधिक स्थिर निगरानी दल (एसएसटी) भी तैनात किए गए हैं।

केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा।

छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर नौ और 23 अप्रैल को उपचुनाव भी होंगे।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में