गुजरात ले जाई जा रही एक करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Ads

गुजरात ले जाई जा रही एक करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 05:58 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 05:58 PM IST

जयपुर, 20 अगस्त (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जब्त की गई शराब गुजरात में अवैध आपूर्ति के लिए ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गोगामेड़ी के नेतराना निवासी दलीप उर्फ दीप और विक्रम के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चंडीगढ़ निर्मित शराब की 530 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें कुल 25440 बोतलें थीं।

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि आरोपी पुलिस जांच से बचने के लिए ट्रक में फोम के गद्दों के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार रात भादरा कस्बे की नहर कॉलोनी के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 530 पेटियां बरामद हुईं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह शराब चंडीगढ़ से खरीदी थी और इसे गुजरात ले जाने की योजना थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामलों में नामजद रह चुके हैं।

पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक