दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया
Modified Date: July 27, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: July 27, 2026 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए अनुमान जताया कि देर शाम तक दिल्ली के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे, बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

बारिश से दिनभर की उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में