हरियाणा में कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

Ads

हरियाणा में कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

  •  
  • Publish Date - April 27, 2022 / 11:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) हरियाणा से कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

आप के नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक रमेश गुप्ता और पूर्व विधायक गुलशन कुमार बग्गा, अपने परिजनों और समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में ‘आप’ का आधार बढ़ता जा रहा है क्योंकि लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के शासन का मॉडल इस राज्य में भी लागू हो।

भाषा यश अविनाश

अविनाश