जोरहाट में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई भाजपा के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से पिछड़े

जोरहाट में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई भाजपा के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से पिछड़े

जोरहाट में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई भाजपा के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से पिछड़े
Modified Date: May 4, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:12 pm IST

गुवाहाटी, चार मई (भाषा) कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई।

जोरहाट से लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को 12 दौर की मतगणना के बाद 40,030 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एवं मौजूदा विधायक गोस्वामी को 59,755 वोट मिले। अभी दो दौर की मतगणना बाकी है।

गोगोई विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे हैं, जबकि पांच बार के विधायक गोस्वामी इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 1,44,393 मतों के अंतर से हराकर जोरहाट लोकसभा सीट जीती थी।

अधिकारियों ने बताया कि असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में