भारत व अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा

भारत व अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा

भारत व अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा
Modified Date: August 25, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: August 25, 2026 10:04 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिका की अवर विदेश मंत्री एलिसन एम. हूकर के साथ फोन पर बातचीत के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग और एक-दूसरे की क्षमताओं का पूरक बनने के अवसरों पर चर्चा की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिका की अवर विदेश मंत्री एलिसन हूकर के साथ सार्थक बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के नेताओं द्वारा फरवरी 2025 में शुरू की गई भारत-अमेरिका हिंद महासागर रणनीतिक पहल (आईओएसवी) पर चर्चा को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, रणनीतिक बुनियादी ढांचे और संपर्क सुविधा सहित व्यावहारिक सहयोग और एक-दूसरे की क्षमताओं का पूरक बनने के अवसरों पर चर्चा की। यह चर्चा साझेदार देशों की प्राथमिकताओं के अनुरूप की गई।’’

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय पहल आईओएसवी की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले साल फरवरी में वाशिंगटन डीसी में हुई बातचीत के बाद की गई थी।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में