भारत ने हर तरह के आतंकवाद को समाप्त करने के लिए वृहद सहयोग का आह्वान किया
भारत ने हर तरह के आतंकवाद को समाप्त करने के लिए वृहद सहयोग का आह्वान किया
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) आतंकवाद को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों को समाप्त करने में वृहद सहयोग का बृहस्पतिवार को आह्वान किया।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रीवा गांगुली दास ने डिजिटल तरीके से आयोजित एशिया सहयोग संवाद की 17वीं मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह बात कही।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा चुनौतियों से निपटने के लिए नये सिरे से सहयोग और समन्वय जरूरी है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
भाषा वैभव आशीष
आशीष

Facebook


