भारत ने हमेशा दुनिया में शांति का प्रसार किया: राष्ट्रपति मुर्मू

भारत ने हमेशा दुनिया में शांति का प्रसार किया: राष्ट्रपति मुर्मू

भारत ने हमेशा दुनिया में शांति का प्रसार किया: राष्ट्रपति मुर्मू
Modified Date: June 20, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: June 20, 2026 6:07 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

रायरंगपुर (ओडिशा), 20 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया में शांति का संदेश फैलाया है क्योंकि मुद्दों को आपसी बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है, युद्ध से नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी दुनिया युद्ध जैसे संघर्षों और अनिश्चितताओं से जूझ रही थी, भारत ने शांति का संदेश फैलाया… मुद्दों को आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है, युद्ध से नहीं।’’

वह ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुईं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘प्रभावशाली नेतृत्व’ के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने देश और देशवासियों के प्रति प्रधानमंत्री के समर्पण की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने भारत के प्रबंधन कौशल को देखा। मुर्मू ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया, बल्कि कई विदेशी देशों को भी टीके उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे देशों की मदद करने के मामले में भारत हमेशा ही सबसे आगे रहा है।

भाषा

संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में