भारत छठा सबसे प्रदूषित देश, उप्र का लोनी विश्व का सबसे प्रदूषित शहर: रिपोर्ट
भारत छठा सबसे प्रदूषित देश, उप्र का लोनी विश्व का सबसे प्रदूषित शहर: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) भारत वायु प्रदूषण के प्रमुख कारक सूक्ष्म कण (पीएम) के स्तर के मामले में दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, जबकि उत्तर प्रदेश का लोनी विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर है। यह जानकारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट, 2025 में दी गयी है।
स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के आठवें संस्करण में 143 देशों, क्षेत्रों के 9,446 शहरों में स्थित निगरानी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
विश्व के दस सबसे प्रदूषित शहरों में से पांच भारत के हैं – लोनी, बिर्नीहाट, दिल्ली, गाजियाबाद और उला।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में स्थित हैं, जिनमें से चार सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन भारत में हैं। भारत का लोनी शहर सबसे प्रदूषित शहर है, जहां पीएम2.5 की वार्षिक औसत सांद्रता 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई है, जो 2024 से लगभग 23 प्रतिशत अधिक है और विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देश से 22 गुना से भी अधिक है।’’
भाषा
अमित सुरेश
सुरेश

Facebook


