भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर आयोजित शिखर सम्मेलन में शिरकत की

भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर आयोजित शिखर सम्मेलन में शिरकत की

भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर आयोजित शिखर सम्मेलन में शिरकत की
Modified Date: April 18, 2026 / 12:34 am IST
Published Date: April 18, 2026 12:34 am IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) भारत शुक्रवार को दर्जनों देशों के एक शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ, जिसकी मेजबानी फ्रांस और ब्रिटेन ने निर्बाध नौवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने पर विचार-विमर्श करने के लिए की।

नयी दिल्ली ने पर्यवेक्षक के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले मिसरी ने 2 अप्रैल को ब्रिटेन द्वारा आयोजित इसी तरह की एक डिजिटल बैठक में भी भाग लिया था।

शिखर सम्मेलन शुरू होने से कुछ घंटे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नयी दिल्ली को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित किया गया और इसकी अध्यक्षता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने की।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि युद्धविराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘‘पूरी तरह से खुला’’ है।

यह बयान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के उस बयान के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्धविराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘‘पूरी तरह से खुला’’ है।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में