Durg College Girl Murder Case: दुर्ग जिले में सनसनीखेज वारदात.. गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो गुस्साए प्रेमी ने उठाया ये खौफनाक कदम, दोनों एक ही कॉलेज के स्टूडेंट..
Durg College Girl Murder Case: दुर्ग में कॉलेज छात्रा की हत्या, फोन न उठाने पर प्रेमी ने गला दबाया, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
Durg College Girl Murder Case || Image- IBC24 News File
- फोन न उठाने पर प्रेमी ने छात्रा की गला दबाकर हत्या
- दुर्ग के किराए के मकान में हुई सनसनीखेज वारदात
- आरोपी ने खुद एम्बुलेंस बुलाकर खोला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग: जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक किराए के मकान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। (Durg College Girl Murder Case) जहाँ प्रेमी छात्र ने अपनी प्रेमिका छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद लड़की को बेहोश समझकर 108 इमरजेंसी सेवा को फोन किया।
किराये के मकान में रहती थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, पुलगांव क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाली 25 वर्षीय यूनेश्वरी वर्मा मूल रूप से खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी। वह दुर्ग के बीएम कॉलेज में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के लिए दुर्ग में किराए पर रह रही थी। आरोपी युवक कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) बालोद जिले का रहने वाला है। वह भी उसी कॉलेज में B.Ed का छात्र है और यूनेश्वरी के साथ पढ़ता था। दोनों के बीच फोन ना उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद आरोपी युवक यूनेश्वरी को लेकर सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर ले आया। यहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी आक्रोश में आ गया और उसने गुस्से में आकर यूनेश्वरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
खुद ही किया 108 एम्बुलेंस को फोन
हत्या के बाद युवक ने लड़की को बेहोश समझ लिया और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। जब एम्बुलेंस पहुंची तो पता चला कि युवती पहले ही मर चुकी थी। इस दौरान आरोपी युवक पूरे समय कमरे में ही मौजूद रहा। (Durg College Girl Murder Case) पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्तिक राम साहू को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मृतिका के परिवार को घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन दुर्ग पहुंच गए।
परिजनों को नहीं थी प्रेम-संबंध की जानकारी
मृतिका के पिता ने बताया कि उनेश्वरी उनके दो बेटों में इकलौती बेटी थी। वह पढ़ाई के लिए पिछले दो साल से दुर्ग में रह रही थी। परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप
मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन
एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया
इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

Facebook


