Women Reservation Bill: किसी ने कहा नामुमकिन तो किसी ने लिखा- जय संविधान.. लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो प्रियंका-राहुल सहित इन नेताओं ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखिए वीडियो
किसी ने कहा नामुमकिन तो किसी लिखा- जय संविधान.. Congress leaders' reaction to the Women's Reservation Bill
Women Reservation Bill
नई दिल्लीः Women Reservation Bill: महिला आरक्षण सहित तीन बिल को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में यह बिल पास नहीं हो पाया है। बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा में 489 सांसदों ने वोट डाले। बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 489 का दो तिहाई 326 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने से ये बिल पास 28 वोट से गिर गया। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू कहा कि कांग्रेस ने इस ऐतिहासिक क्षण को गंवाया। हम महिलाओं को अधिकार देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शेष दो बिल अब आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। इसी के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा और पुरानी जनगणना से जोड़ा, जिस कारण से इसे पारित नहीं किया गया। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया। जय संविधान।
संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया।जय संविधान।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 17, 2026
#WATCH दिल्ली: संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा और पुरानी जनगणना से जोड़ा, जिस कारण… pic.twitter.com/Qm5kQCIUJJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
इमरान प्रतापगढ़ी ने कही ये बात
Women Reservation Bill: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, परिसीमन बिल गिरा है। महिला आरक्षण की आड़ लेकर सरकार जो परिसीमन करना चाहती थी, यह उस साजिश की हार हुई है। महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका था। महिलाओं के पीछे छुपना भाजपा बंद करें। आपकी मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं है, वरना आप वर्तमान समय में आप महिला आरक्षण लागू करें लेकिन उन्हें यह नहीं करना और महिलाओं को धोखे में रखना है।
डिंपल यादव ने कही ये बात
सपा सांसद यह तो संविधान का प्रावधान है कि आपको जनगणना करानी पड़ेगी और फिर परिसीमन होगा, यह सरकार की तरफ से चूक हुई है लेकिन अपनी चूक इन्होंने दूसरों के सर मढ़ने का काम किया है। यह सब भाजपा द्वारा पूरी तरह सुनियोजित था, क्योंकि वे जानते हैं कि समाजवादी पार्टी और संपूर्ण विपक्ष ने 2023 में महिला आरक्षण बिल को पास कराया था। ये परिसीमन को इसमें जोड़ना चाहते थे। देश की महिलाएं महंगाई से परेशान हैं, शिक्षा, सुरक्षा को लेकर जो हालात है उससे परेशान हैं। महिला विरोधी तो भाजपा है, इन्होंने जो OBC महिलाओं को आरक्षण देने से मना कर दिया, इन्हें OBC महिलाओं का आक्रोश उत्तर प्रदेश में देखना पड़ेगा।”
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “…यह तो संविधान का प्रावधान है कि आपको जनगणना करानी पड़ेगी और फिर परिसीमन होगा, यह सरकार की तरफ से चूक हुई है लेकिन अपनी चूक इन्होंने दूसरों के सर मढ़ने का काम किया है… यह सब भाजपा द्वारा पूरी तरह सुनियोजित था, क्योंकि… pic.twitter.com/Hh4y3c45ON
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chandrashekhar Azad on women reservation Bill: नगीना सांसद ने किया सदन में ‘हिन्दू कोड बिल’ का जिक्र.. महिला आरक्षण को 33 से बढ़ाकर 51% करने की रखी मांग, सुनें आप भी
- Dimple Yadav Statement: महिला आरक्षण बिल छोड़ इस मामले को लेकर सरकार पर भड़कीं डिंपल यादव, पूछा-ढाई साल का इंतजार क्यों किया, गृहमंत्री अमित शाह पर भी कसा ये तंज
- Rahul Gandhi on Women reservation Bill: ‘महिला आरक्षण बिल नहीं..निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे बदलने की कोशिश’, लोकसभा में जमकर गरजे राहुल गांधी, जानें और क्या कहा?

Facebook


