भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों को ‘काल्पनिक’ नाम देने के चीन के ‘शरारती प्रयासों’ को खारिज किया
भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों को ‘काल्पनिक’ नाम देने के चीन के ‘शरारती प्रयासों’ को खारिज किया
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) भारत ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि ऐसे दावे और निराधार विमर्श गढ़ने के प्रयास इस “अकाट्य वास्तविकता” को नहीं बदल सकते कि वे भारतीय क्षेत्र का हिस्सा हैं।
इसमें कहा गया है कि चीन को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को कमजोर करते हैं।
नयी दिल्ली की प्रतिक्रिया बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा के जवाब में आई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत, चीन द्वारा भारत की भूमि के अंतर्गत आने वाले स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के किसी भी शरारती प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।”
उन्होंने कहा, “चीन द्वारा झूठे दावे पेश करने और निराधार विमर्श गढ़ने के ऐसे प्रयास इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।”
जायसवाल ने कहा कि चीनी पक्ष की ये कार्रवाइयां “भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के चल रहे प्रयासों से ध्यान भटकाती हैं”।
उन्होंने कहा, “चीन को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को कमजोर करते हैं।”
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


