भारत में कोविड-19 के 36 नये मामले दर्ज

Ads

भारत में कोविड-19 के 36 नये मामले दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 24, 2023 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 24, 2023 / 01:56 PM IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले सामने आये, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,33,295 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 4,50,01,691 है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,179 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा खारी नरेश

नरेश