भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे : मंत्री

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे : मंत्री

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे : मंत्री
Modified Date: February 8, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: February 8, 2026 6:55 pm IST

हिसार (हरियाणा), आठ फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत में विकास के नए द्वार खोलेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

कोयला एवं खनन राज्य मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उनका काम सरकार के हर काम में खामी निकालना है।

यहां भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए दुबे ने कहा कि जब बजट पेश किया गया तो विपक्ष ने इसकी आलोचना की, और अब जब अमेरिका के साथ व्यापार समझौता हो गया है, तो वे इसकी भी निंदा कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कदम उठा रही है और पहली बार देश सुरक्षित हाथों में है।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने इसे विकास को गति देने वाला बजट बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में समाज के विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान की गई है, हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है और यह देश को विकास की ओर ले जाएगा।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में