Surajkund Mela Accident Video: रिटायरमेंट से ठीक पहले पुलिस इन्स्पेक्टर की मौत.. सरकार देगी एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि..
Surajkund Mela Accident Live Video: निरीक्षक के निधन पर सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हरियाणा सरकार के पुलिस विभाग ने हादसे में मारे गए पुलिस अधिकारी के परिवार को सहायता स्वरूप एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की है।
Surajkund Mela Accident Live Video || Image- Sachin Gupta Twitter
- सूनामी झूला टूटा, एक की मौत
- रिटायरमेंट से पहले पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
- परिवार को एक करोड़ मुआवजा, नौकरी
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले में चल रहे सूरजकुंड मेले में कल बड़ा हादसा हो गया। मेले के बीच अचानक एक झूला टूटकर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए, वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। (Surajkund Mela Accident Live Video) सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। झूले से पहले आज यहाँ एक गेट भी गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।
फरीदाबाद में “सुनामी” झूला गिरने का एक और LIVE Video
इंस्पेक्टर की मौत, 12 लोग घायल !!
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मथुरा के रहने वाले थे। इसी 31 मार्च को रिटायरमेंट था। हरियाणा सरकार ने 1 करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया। https://t.co/qgt08FygtB pic.twitter.com/zdNbqKM1Gd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 8, 2026
टूटकर गिरा ‘सूनामी झूला’
इस पूरे हादसे का वीडियो वहाँ मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि मेले में लगा सूनामी झूला लोगों से खचाखच भरा हुआ था और अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा था। तभी अचानक झूले के एक किनारे का हिस्सा टूटकर ज़मीन पर आ गिरता है।
31 मार्च को था रिटायरमेंट
बहरहाल, इस पूरे हादसे में पुलिस विभाग के एक निरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का इसी महीने, यानी 31 मार्च को सेवा से रिटायरमेंट था, (Surajkund Mela Accident Live Video) लेकिन अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले इस दुखद हादसे में उन्होंने जान गंवा दी।
एक करोड़ रुपये की सहायता राशि
निरीक्षक जगदीश प्रसाद के निधन पर सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि, मृत इन्स्पेक्टर जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के पुलिस विभाग ने हादसे में मारे गए पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद के परिवार को सहायता स्वरूप एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा पीड़ित के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा भी नायब सैनी सरकार की ओर से की गई है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
फरीदाबाद पुलिस ने वेंडर मलिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इदारत हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा हरियाणा के डीजीपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया। आपको बता दें कि मेले में झूलों के लिए एक करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। ये मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाला था। हालांकि, उस दर्दनाक घटना के बाद मेले में सभी झूलों को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मेले में लगे बाकी झूलों में भी खामियां पाई गई हैं।
➡️फरीदाबाद : सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुए हादसे को लेकर झूला लगाने वाली कंपनी “हिमाचल केयर फन केयर” के मालिक मोहम्मद शाकिर हुए गिरफ्तार
➡️पुलिस ने एक अन्य आरोपी नितेश को भी गिरफ्तार किया है
➡️ हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौ_त हो गई थी#Haryana #Faridabad #SurajkundMela… pic.twitter.com/ye0J6EqptR
— IBC24 News (@IBC24News) February 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- कुशीनगर में ट्रक-कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल
- कौशांबी में महिला का शव मिला, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी
- अब तक खाता खाली है? कहीं आप ये जरूरी स्टेप तो मिस नहीं कर बैठे… तुरंत करें ये काम और पाएं 2000 रुपये
- सीफर्ट और गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान पर पांच विकेट की जीत दिलाई
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगाया

Facebook


