Khargone Honey Trap Gang : हुस्न, वीडियो और वसूली! हसीना बिछाती थी जाल, बाकी बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह में 3 महिला और 2 पुरुष आरोपी शामिल थे, जो पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे और मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Khargone Honey Trap Gang : हुस्न, वीडियो और वसूली! हसीना बिछाती थी जाल, बाकी बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का पूरा खेल

Khargone Honey Trap Gang / Image Source : IBC24

Modified Date: February 8, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: February 8, 2026 7:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खरगोन में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया
  • गिरोह में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल, पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाते थे
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी

खरगोन : Khargone Honey Trap Gang मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले में हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शहतीर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह में 3 महिला आरोपियों के साथ 2 पुरुष आरोपी भी शामिल हैं।यह गिरोह काफी समय से लोगों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें अपना अपना शिकार बनाते थे।

बाकी सदस्य बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला खरगोन के सनावद थाना क्षेत्र का है। यहाँ काफी लंबे समय से एक गिरोह हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने का गिरोह संचालित कर रहे थे। Honey Trap Case  इस गिरोह में महिला समेत कुल पांच लोग शामिल थे। गिरोह की महिला सबसे पहले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर मिलने के लिए बुलाती थी। जैसे ही व्यक्ति वहां पहुँचता, गिरोह के बाकी सदस्य उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे।

वीडियो को वायरल कर ठगी की वारदात को देते थे अंजाम

वीडियो बनाने के बाद आरोपी असली खेल शुरू करते थे। गिरोह में शामिल सभी लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को डराते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस गिरोह की तलाश पुलिस काफी लंबे से कर रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.