भारत, उज्बेकिस्तान के बीच 12 से 25 अप्रैल तक संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत, उज्बेकिस्तान के बीच 12 से 25 अप्रैल तक संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत, उज्बेकिस्तान के बीच 12 से 25 अप्रैल तक संयुक्त सैन्य अभ्यास
Modified Date: April 12, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: April 12, 2026 8:47 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) भारत और उज्बेकिस्तान के सैनिक 12 से 25 अप्रैल तक एक संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना और अर्ध-पर्वतीय इलाकों में संयुक्त अभियान चलाने की अपनी क्षमता को बढ़ाना है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के सातवें संस्करण के लिए भारतीय दल रविवार को रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त प्रशिक्षण का समापन 48 घंटे के एक अभ्यास के साथ होगा, जिसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों के लिए सामरिक अभ्यासों को मान्य करना है, जिसमें गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करने के लिए विशेष अभियानों की तैयारी और निष्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह अभ्यास संयुक्त अभियानों की योजना और क्रियान्वयन के लिए दोनों टुकड़ियों की कमान और नियंत्रण संरचनाओं के बीच एक एकीकृत परिचालन एल्गोरिदम भी स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास 12 से 25 अप्रैल तक उज़्बेकिस्तान के नामंगम स्थित गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग क्षेत्र में होगा।

‘दुस्तलिक’ अभ्यास एक वार्षिक अभ्‍यास है जो बारी-बारी से भारत और उज़्बेकिस्तान में किया जाता है। पिछला संस्करण अप्रैल 2025 में औंध (पुणे) स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी में 60 जवान शामिल हैं, जिनमें से 45 भारतीय सेना के जवान हैं, जिनमें से अधिकांश महार रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं, और 15 भारतीय वायु सेना के जवान हैं। उज्बेकिस्तान की टुकड़ी में भी लगभग 60 जवान शामिल हैं, जो उज्बेकिस्तान की सेना और वायु सेना से हैं।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में