India Vs Nato Latest News: नाटो चीफ को भारत का करारा जवाब, कहा- अपने बयानों पर बरतें सावधानी, पीएम मोदी और पुतिन को लेकर किया था ये दावा

नाटो चीफ को भारत का करारा जवाब, कहा- अपने बयानों पर बरतें सावधानी, India Vs Nato Latest News: India's befitting reply to NATO Chief

India Vs Nato Latest News: नाटो चीफ को भारत का करारा जवाब, कहा- अपने बयानों पर बरतें सावधानी, पीएम मोदी और पुतिन को लेकर किया था ये दावा

India Vs Nato Latest News. Image Source- IBC Archive

Modified Date: September 27, 2025 / 12:03 am IST
Published Date: September 26, 2025 6:06 pm IST

नई दिल्ली: India Vs Nato Latest News: भारत के विदेश मंत्रालय ने नाटो के महासचिव मार्क रूट के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत हुई है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह निराधार बताया है।

Read More : Raipur Latest News: राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन प्लांट के कुछ हिस्सा गिरने से कई मजदूरों की मौत, 6 से 7 लोग घायल, मची अफरातफरी

India Vs Nato Latest News: दरअसल, नाटो चीफ ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से यूक्रेन के प्‍लान के बारे में पूछा था। मार्क रूट के मुताबिक अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से भारत पर रूस से तेल आयात की वजह से जुर्माना लगाने पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन पर ‘अपनी रणनीति’ समझाने के लिए कह रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इसे ‘पूरी तरह से निराधार’ करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी इस प्रकार की बातचीत नहीं की है। मंत्रालय ने नाटो जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठन के शीर्ष नेतृत्व से अपेक्षा जताई है कि वे सार्वजनिक बयानों में अधिक जिम्मेदारी और सटीकता बरतें। विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह बयान पूरी तरह निराधार है और किसी भी वास्तविकता पर आधारित नहीं है। हम ऐसे बयानों से बचने की अपील करते हैं जो भारत की नीतियों और द्विपक्षीय संबंधों को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं।”

Read More : Waaree Energies Share Price: अमेरिकी जांच से मचा भूचाल! सोलर पैनल कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिरे, निवेशकों में हड़कंप

क्‍या कहा था रूट ने

गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्‍ट्र महासभा (UNGA)से अलग सीएनएन से बात करते हुए रूट ने कहा था, ‘इससे रूस पर तुरंत प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इसका मतलब है कि दिल्ली अब मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रहा है और नरेंद्र मोदी उनसे पूछ रहे हैं, ‘मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन क्या आप मुझे अपनी रणनीति समझा सकते हैं क्योंकि अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ से मैं भी प्रभावित हो रहा हूं।’ पीएम मोदी और पुतिन के बीच आखिरी बार 17 सितंबर को बात हुई थी तब रूस के राष्‍ट्रपति ने पीएम को उनके 75वें जन्मदिन पर कॉल किया था। ट्रंप ने अगस्‍त में 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ के अलावा रूस से तेल खरीदने की वजह से 25 प्रतिशत का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।