भारत का दृष्टिकोण ‘महिलाओं के विकास’ से बदलकर ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ हो गया है: बिरला
भारत का दृष्टिकोण 'महिलाओं के विकास' से बदलकर 'महिलाओं के नेतृत्व में विकास' हो गया है: बिरला
नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार कहा कि भारत का दृष्टिकोण ‘महिलाओं के विकास’ से बदलकर ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ हो गया है।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने संसद भवन में श्रीलंका के ‘महिला सांसद कॉकस’ के साथ बातचीत के दौरान व्यक्त किये। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका सरकार की महिला एवं बाल मामलों की मंत्री महामहिम सरोजा सावित्री पॉलराज कर रही थीं।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं, जो सदियों से विकसित हुए हैं।
भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए बिरला ने कहा कि आज महिलाएं शासन और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
उनका कहना था कि भारत का दृष्टिकोण अब बदलकर ‘महिलाओं के विकास’ के स्थान पर ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृढ़ विश्वास है कि जब महिलाएं विकास का नेतृत्व करती हैं, तो समाज अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ बनता है।
भाषा हक सुरेश
सुरेश

Facebook


