ओडिशा-झारखंड सीमा पर अंतरराज्यीय जुआ अड्डे का भंडाफोड़
ओडिशा-झारखंड सीमा पर अंतरराज्यीय जुआ अड्डे का भंडाफोड़
राउरकेला, आठ जून (भाषा) ओडिशा पुलिस ने राउरकेला में एक अंतरराज्यीय जुआ रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से नकदी, सोने के आभूषण और वाहन जब्त किए गए।
पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-15 थाना क्षेत्र में ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित लुअकेरा गांव में एक जुआ अड्डे पर छापा मारा।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बेहन कंसारी (48) और दिलीप कंसारी (59) के रूप में हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 28.39 लाख रुपये नकद, 405 ग्राम सोने के आभूषण, 600 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन गाड़ियां, चार मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और नकदी गिनने की मशीनें जब्त कीं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही जुए से संबंधित मामले दर्ज हैं।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


