ईरान-इजराइल संघर्ष : सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं
ईरान-इजराइल संघर्ष : सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में पांच मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।’’
भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा पांच मार्च को की जाएगी।
बोर्ड ने इस क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली परीक्षा रविवार को स्थगित कर दी थी।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


