Rajya Sabha Election candidates List: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस महिला को मिला टिकट तो बिहार से नितिन नवीन को मौका, देखें सूची

Rajya Sabha Election candidates List: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस महिला को मिला टिकट तो बिहार से नितिन नवीन को मौका, देखें सूची

Rajya Sabha Election candidates List: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस महिला को मिला टिकट तो बिहार से नितिन नवीन को मौका, देखें सूची

Rajya Sabha Election candidates List || Image- ANI News File

Modified Date: March 3, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: March 3, 2026 3:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजेपी ने 6 राज्यों से 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
  • बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को टिकट
  • असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी उम्मीदवारों का ऐलान

रायपुर: Rajya Sabha Election candidates List भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल है। उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन नवीन के अलावा शिवेश कुमार को बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। इससे पहले वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। उन्हें संगठन में अच्छी पकड़ और राजनीति में लगातार सक्रिय, सौम्य छवि के लिए जाना जाता है।

Rajya Sabha Election candidates List जारी सूची के अुनसार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमावर व पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया था। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। वोटिंग और काउंटिंग 16 मार्च को एक ही दिन होगी। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी की वजह से नामांकन के लिए महज एक दिन यानी 5 मार्च का दिन शेष बचा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।