‘फोटोग्राफी जगत को अपूरणीय क्षति’ : प्रधानमंत्री मोदी ने रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया

‘फोटोग्राफी जगत को अपूरणीय क्षति’ : प्रधानमंत्री मोदी ने रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया

‘फोटोग्राफी जगत को अपूरणीय क्षति’ : प्रधानमंत्री मोदी ने रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: April 26, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: April 26, 2026 8:22 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी फोटोग्राफी में असाधारण संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी।

भारत के विविध रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले देश के प्रख्यात छायाकारों में से एक रघु राय का रविवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रघु राय जी को एक ऐसे रचनात्मक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लेंस से भारत की जीवंतता को कैद किया। उनकी फोटोग्राफी में असाधारण संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी। उनकी फोटोग्राफी ने लोगों को भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया।’’

मोदी ने कहा, ‘‘रघु राय का निधन फोटोग्राफी और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं। ओम शांति।’’

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में