Hemkund Sahib Yatra 2026 : तय हुई श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तारीख, इस दिन से शुरू होगी यात्रा, देहरादून में सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष

हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह के लिए सीएम धामी को आमंत्रण, 23 मई को खुलेंगे कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : तय हुई श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तारीख, इस दिन से शुरू होगी यात्रा, देहरादून में सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष

Hemkund Sahib Yatra 2026 / Image Source : UK DIPR

Modified Date: April 26, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: April 26, 2026 9:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 20 मई को पहले जत्थे का विदाई समारोह
  • 23 मई 2026 को खुलेंगे हेमकुंट साहिब के कपाट
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार की विशेष तैयारी

देहरादून : Hemkund Sahib Yatra 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

CM Pushkar Singh Dhami News यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

23 मई को खुलेंगे हेमकुंट साहिब के कपाट

अध्यक्ष बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। CM Pushkar Singh Dhami  इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.