Attack on Donald Trump: ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाला निकला टीचर! ऐसे हुआ था होटल में दाखिल, हमलावर ने पूछताछ के दौरान किया चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप पर हमले की कोशिश करने वाला निकला टीचर! ऐसे हुआ था होटल में दाखिल, Attack on Donald Trump: Accused revealed
वॉशिंगटन: Attack on Donald Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। मामले में अमेरिका पुलिस ने कोल थॉमस एलन नाम के एक शख्स को पकड़ा है। डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी पुलिस के अफसरों के हवाले बताया गया है कि संदिग्ध की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है। वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। वो कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो गया और फिर वहां से वॉशिंगटन पहुंचा। चौंकाने वाली बात यह है कि वो वॉशिंगटन हिल्टन होटल में एक गेस्ट के तौर पर चेक-इन करके रुका था। यहां डिनर का आयोजन था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि एलन ने होटल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने एक एजेंट पर गोली चला दी। उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी पढ़ाई
Attack on Donald Trump: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी एलन ने साल 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया था। साल 2025 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज़ हिल्स से कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट किया था। इतना ही नहीं वो एक निजी संस्था में पढ़ाने का भी काम करता है। उसे दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी चुना गया था। इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि एलन ने अकेले हमले को अंजाम दिया।
हमलवार ने कमला हैरिस को दिया था 25 डॉलर का चंदा
फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड के मुताबिक, एलन ने अक्टूबर 2024 में कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव अभियान को 25 डॉलर का चंदा दिया था। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उसने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की। पब्लिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वह पार्ट-टाइम टीचर और वीडियो गेम डेवलपर था।
ये भी पढ़ें
- Charminar Express Coach Fire News: ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गया पूरा डिब्बा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होंगे छात्र संघ चुनाव? मांग को लेकर इस दिन प्रदर्शन करेगी NSUI
- MPPSC Exam 2026: MPPSC राज्य सेवा 2026 की परीक्षा आज, दो पालियों में होगा आयोजन, AI के जरिए होगी निगरानी
- Bulandshahr Triple Murder Case: बर्थडे पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष, दिग्गज भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या, आरोपियों ने तीनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Facebook


