इसरो मुख्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला

इसरो मुख्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला

इसरो मुख्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला
Modified Date: July 6, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: July 6, 2026 5:35 pm IST

बेंगलुरु, छह जुलाई (भाषा) बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तलाशी के दौरान हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यह संदेश फर्जी साबित हुआ।

कुछ दिन पहले भी मुख्यालय को इस तरह की धमकी मिली थी जो बाद में अफवाह साबित हुई।

पुलिस ने बताया कि धमकी की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता न्यू बीईएल रोड स्थित इसरो के परिसर में पहुंचे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि जिस ईमेल से धमकी भेजी गई थी संजय नगर थाना पुलिस उसके स्रोत की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका दो जुलाई को भेजे गए फर्जी ईमेल से कोई संबंध है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में