Jaipur Anu Meena Suicide Case/Image Credit:IBC24 File
Jaipur Anu Meena Suicide Case: राजस्थान के जयपुर में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला ने करीब डेढ़ महीने सुसाइड की थी। आरोपी पति पीडब्ल्यूडी विभाग में एग्ज्यूकेटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका अनु मीणा (36 ) की शादी जुलाई 2015 में राजधानी जयपुर के चौमूं के चीथवाड़ी निवासी गौतम मीणा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुहाना के बालाजी विहार में रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं। अनु के भाई नीरज ने बताया कि शादी में करीब 60 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद इसके गौतम दीदी (अनु) को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।
Jaipur Anu Meena Suicide Case आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर आता था और पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वह दूसरी शादी करने की धमकी देता था। परिवार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने साल 2022 में गौतम को 20 लाख रुपए और दे दिए, जिससे वह अनु को परेशान न करें। नीरज ने बताया कि साल 2025 में दीपावली पर गौतम परिवार के साथ गांव गया था।
इस दौरान पत्नी ने उसे नौकरानी के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया था। इस दौरान गौतम ने अनु (Jaipur Anu Meena Suicide Case) की बेरहमी से पिटाई। जैसे-तैसे अनु ने अपनी जान बचाई और परिवार को फोन किया। गौतम ने ससुराल वालों से कहा कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। नीरज ने बताया कि इसके बाद वह शराब पीकर आए दिन अनु को पीटने लगा।
इसी प्रताड़ना से तंग आकर अनु (Jaipur Anu Meena Suicide Case) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने पति को वीडियो कॉल किया और फिर चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई थी। वही, अब इस मामले में मुहाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्विशा और दीपिका जैसी बेटियों के बाद अब जयपुर में अनु मीणा भी इसी घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। अनु के साथ बेरहमी से मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मार्च 2026 में आरोपी द्वारा घर में रसोई गैस छोड़कर पत्नी-बच्चों को मारने की कोशिश भी की गई। जिससे मामले में नया मोड़ आ गया।