IGKV Paper Leak News Today: कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का मामला, IGKV ने रद्द कर दी परीक्षा, समय से ईमेल पर आया पश्न पत्र

Ads

IGKV Paper Leak News Today: कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का मामला, यूनिवर्सिटी ने रद्द कर दी परीक्षा, समय से ईमेल पर आया पश्न पत्र

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 10:21 AM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 10:22 AM IST

IGKV Paper Leak News Today: कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का मामला, यूनिवर्सिटी ने रद्द कर दी परीक्षा, समय से ईमेल पर आया पश्न पत्र / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा का पेपर भी लीक होने की जानकारी
  • सितंबर में दोबारा परीक्षा
  • पेपर लीक रोकने के लिए सख्ती

रायपुर: IGKV Paper Leak News Today इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पेपर लीक प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए आज रविवार को अवकाश के दिन डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित आपातकालीन बैठक में अनेक निर्णय लिए गए। बैठक में 20 अगस्त की परीक्षा के पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा की गई जांच में विश्वविद्यालय द्वारा 07 अगस्त 2026 को आयोजित बी.एस.सी. कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी विषय के प्रश्न पत्र को भी अभियुक्त द्वारा लीक किए जाने की जानकारी मिलने पर उस प्रश्न पत्र को भी निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग पर पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित न कर पाने हेतु नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने का फैसला लिया गया तथा उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ में पेपर लीक

IGKV Paper Leak News Today बता दें कि 20 अगस्त के पेपर लीक प्रकरण में रायपुर पुलिस द्वारा भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग के जिन दोषी पाए गए छात्रों को हिरासत में लिए गया है उनके ऊपर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त को आयोजित बी.एस.सी. कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र तथा 07 अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी प्रश्न पत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पुनः आयोजित की जाएंगी।

सितम्बर के पहले सप्ताह में होगी परीक्षा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य हेतु परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तथा परीक्षा प्रणाली को लीक प्रूफ बनाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी संबंध में 20 अगस्त के पेपर लीक प्रकरण पश्चात विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित महाविद्यालयों को हार्ड कॉपी के स्थान पर पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे गए।

समय से पहले छात्रों को दिए पेपर

संबंधित महाविद्यालयों को प्रातः 10 बजे से होने वाले पश्न पत्र का ईमेल प्रातः 9ः30 बजे उपलब्ध कराया गया, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे। सोमवार 24 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी इसी प्रक्रिया से संपन्न कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग तथा महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की गोपनीयता एवं पारदर्शिता में बढ़ोतरी हेतु आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कौन सा नया पेपर रद्द किया है?

विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त 2026 को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी विषय का प्रश्न पत्र रद्द किया है।

20 अगस्त को कौन सा पेपर लीक हुआ था?

20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया था।

रद्द किए गए दोनों पेपर कब दोबारा होंगे?

विश्वविद्यालय के अनुसार, दोनों परीक्षाएं सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

पेपर लीक रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने क्या बदलाव किया है?

अब प्रश्न पत्र संबंधित कॉलेजों को पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के जरिए परीक्षा से कुछ समय पहले भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा CCTV कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

पेपर लीक मामले में छात्रों और कॉलेज के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

पुलिस जांच में दोषी पाए गए छात्रों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग और नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।