जयपुर: पार्क के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या

जयपुर: पार्क के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या

जयपुर: पार्क के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या
Modified Date: October 2, 2023 / 05:12 pm IST
Published Date: October 2, 2023 5:12 pm IST

जयपुर, दो अक्टूबर (भाषा) जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पार्क के चौकीदार की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

थानाधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि पार्क के चौकीदार आगरा निवासी सुनील सिंह (40) के गले पर काटे जाने का निशान है।

उन्होंने बताया कि इसी पार्क में श्री सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर है। पार्क का रखरखाव जयपुर विकास प्राधिकरण के ठेकेदार द्वारा किया जाता है और चौकीदार उस पार्क में लाइट और अन्य रखरखाव का कार्य देखता था।

शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में