Jaipur Road Rage Case: बाइक तोड़ने वाली दबंग गर्ल का एक और वीडियो आया सामने, अब कह दी ऐसी बात, आप भी देखें यहां
Jaipur Road Rage Case: जयपुर में बाइक में तोड़फोड़ करने वाली लड़की ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

Jaipur Road Rage Case/Image Credit: IBC24.in
- जयपुर में एक लड़की के बाइक में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल हुआ था।
- वीडियो में दिखने वाली लड़की के खिलाफ पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
- युवती ने वीडियो जारी कर मांगी माफ़ी।
Jaipur Road Rage Case: जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवती ने एक युवक की बाइक को तोड़ा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं वीडियो में दिख रही लड़की ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा भी सौंपा है और एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
जमकर वायरल हुआ था वीडियो
पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवती सड़क पर खड़ी एक बाइक को पहले हेलमेट और बाद में पत्थर से नुकसान पहुंचाती नजर आ रही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद बाइक चालक द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद युवती आक्रामक बनी रही। (Jaipur Road Rage Case) जांच में सामने आया कि यह घटना 23 मार्च को सोडाला थाना क्षेत्र में 22 गोदाम पुलिया के पास हुई थी।
Jaipur girl apologised for smashing a boy's bike with helmet & stone over a minor scrape🤣
Claims 'new experience' & 'first accident' while eye-rolling. Challenged cops too.
pic.twitter.com/JxhgHKEG8c— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 29, 2026
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि एक स्कूटी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई, जिससे आगे चल रही एक अन्य बाइक भी प्रभावित हुई। इस दौरान युवती को हल्की चोट आई। घटना के बाद युवती ने मौके पर ही करीब 1700 रुपए की मांग की। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर बाइक के (Jaipur Road Rage Case) साइड मिरर और इंडिकेटर तोड़ दिए और बाद में पत्थर उठाकर दोबारा तोड़फोड़ की। राहगीरों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
पुलिस ने युवती से की पूछताछ
इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना में शामिल होने और गुस्से में आकर तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने लिखित माफीनामा भी दिया। (Jaipur Road Rage Case) हालांकि, पीड़ित बाइक चालक ने भय के चलते इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
इसके बावजूद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में इस्तगासा तैयार कर मामले को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Iqra Hasan Statement: 'जनता बदलाव का मन बना चुकी है, तख्त पर बैठे लोगों का दौर अब ढलने वाला है', सपा की इस सांसद ने सरकार पर साधा निशाना
- Bilaspur High Court Verdict : 'सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं'.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही
- Assam Assembly Election 2026: हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, बुजुर्गों को मिलेंगे इतने रुपए, असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया पांच गारंटियों का ऐलान
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Jaipur Road Rage Case Viral Video

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am