जैसलमेर : स्कूल बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

जैसलमेर : स्कूल बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

जैसलमेर : स्कूल बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: August 11, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: August 11, 2026 9:36 am IST

जैसलमेर, 11 अगस्त (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस में आग लग गई लेकिन समय रहते उसमें में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ। यह बस सुबह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी तभी अचानक उसमें आग लग गई।

उसने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे।

पुलिस ने बताया कि अचानक लगी आग तेजी से पूरी बस में फैल गई लेकिन सभी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण ज्ञात नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया पृथ्वी

धीरज

धीरज


लेखक के बारे में