Rahul Gandhi Press Conference: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर आया राहुल गांधी का बयान, मोदी सरकार पर भी साधा निशाना, प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें जानें यहां

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Rahul Gandhi Press Conference: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर आया राहुल गांधी का बयान, मोदी सरकार पर भी साधा निशाना, प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें जानें यहां

Rahul Gandhi Press Conference/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 10, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: August 10, 2026 8:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भी अपनी बात रखी।

Rahul Gandhi Press Conference: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि, ”झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।”

हम छात्र हिंसा के खिलाफ: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, झारखंड के छात्रों के लिए हमारा संदेश क्लियर है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसा से अटैक करना, हम उसके खिलाफ हैं। दिलचस्प है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, लेफ्ट और आरजेडी गठबंधन की सरकार है। दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर सवाल उठा रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। इस बीच झारखंड में हुए लाठीचार्ज के बाद बीजेपी सवाल उठा रही थी कि कांग्रेस चुप क्यों है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने क्या कहा?

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि, सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने आदेश दिया था या नहीं। अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था, तो वे अयोग्य हैं उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए।

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, ”अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी। 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने ही हिम्मत नहीं हुई, न गृहमंत्री अमित शाह, न प्रधानमंत्री मोदी में ये हिम्मत थी कि वे सदन में आएं।” राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड को लेकर पोस्ट किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.