जयशंकर और रुबियो ने मनीला में व्यापार और ऊर्जा पर वार्ता की

जयशंकर और रुबियो ने मनीला में व्यापार और ऊर्जा पर वार्ता की

जयशंकर और रुबियो ने मनीला में व्यापार और ऊर्जा पर वार्ता की
Modified Date: July 22, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: July 22, 2026 11:08 am IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बुधवार को मनीला में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, शुल्क, ऊर्जा, रक्षा, अहम खनिज और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

ऐसा माना जा रहा है कि जयशंकर और रुबियो ने पश्चिम एशिया के संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति एवं बाजार की स्थिरता पर इसके व्यापक असर के बारे में भी अपने विचार साझा किए।

दोनों नेता फिलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) और ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) समूह के तहत उच्च-स्तरीय चर्चाओं में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी बैठक उन क्षेत्रों पर केंद्रित रही जो भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए प्राथमिकता वाले हैं, जिनमें व्यापार, शुल्क, ऊर्जा, सुरक्षा, अहम खनिज और एआई शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपसी हित के क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।’’

भाषा शफीक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में