जम्मू कश्मीर: उमर ने 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा

जम्मू कश्मीर: उमर ने 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा

जम्मू कश्मीर: उमर ने 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा
Modified Date: May 26, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:36 pm IST

श्रीनगर, 26 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने एसआरओ-43 और पुनर्वास सहायता योजना (आरएएस) के तहत 52 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा, जो योग्य लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर सहायता प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’

एसआरओ-43 राज्य के अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नियमों को संदर्भित करता है जो उस सरकारी कर्मचारी के आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान करने की अनुमति देता है, जिसकी सेवा के दौरान मृत्यु हो गई हो या जो आतंकवाद का शिकार हुआ हो।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नियुक्त किये गए व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में