जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ में दो मादक पदार्थ तस्करों की 7.35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ में दो मादक पदार्थ तस्करों की 7.35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ में दो मादक पदार्थ तस्करों की 7.35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Modified Date: May 22, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: May 22, 2026 1:15 am IST

मेंढर/जम्मू, 21 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो मादक पदार्थ तस्करों से संबंधित लगभग 7.35 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को बृहस्पतिवार को कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कुर्की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क और उनके वित्तीय ढांचे के खिलाफ चलाए जा रहे गहन अभियान के बीच की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संपत्ति में छह कनाल और 18 मरला जमीन के साथ-साथ एक मंजिला आवासीय मकान भी शामिल है जो कठुआ जिले के चक शेखा में स्थित है।

उन्होंने कहा कि यह संपत्ति कठुआ निवासी हरपाल सिंह उर्फ ​​बलूची की है, जिसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कठुआ में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर से संबंधित 35.85 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी जब्त कर ली है।

संबंधित संपत्ति में कठुआ जिले की रामकोट तहसील के गलाक गांव के निवासी मोहम्मद सादिक उर्फ ​​शिकू के स्वामित्व वाले दो मकान शामिल हैं।

सादिक फिलहाल जम्मू की कोट भलवाल केंद्रीय जेल में बंद है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये संपत्तियां स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ की अवैध तस्करी से प्राप्त धन से अर्जित की गई थीं।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में