शहमात The Big Debate: छत्तीसगढ़ में ‘मेलोडी’ पर महाभारत! कांग्रेस का प्रदर्शन और आरोप धुआंधार, मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री पर कमेंट क्या सही है? देखिए ये वीडियो

छत्तीसगढ़ में 'मेलोडी' पर महाभारत! कांग्रेस का प्रदर्शन और आरोप धुआंधार, मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री पर कमेंट क्या सही है? Mahabharata on melody in Chhattisgarh

शहमात The Big Debate: छत्तीसगढ़ में ‘मेलोडी’ पर महाभारत! कांग्रेस का प्रदर्शन और आरोप धुआंधार, मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री पर कमेंट क्या सही है? देखिए ये वीडियो
Modified Date: May 22, 2026 / 12:26 am IST
Published Date: May 21, 2026 11:53 pm IST

रायपुरः Mahabharata on melody in Chhattisgarh आमजनता के लिए दिनों दिनों पेट्रोल-डीजल गैस के चढ़ते दाम और महंगाई की मार किसी से छिपा नहीं है। देश की सरकार ने आम जनता को संसाधनों की बचत की सीख दी लेकिन इसी बीच PM मोदी की इटली की PM मेलोनी से भेंट के क्यूट वीडियो पर कांग्रेस ने जुबानी जंग छेड़ दी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मेलोडी मिठास पर तीखे, जहरीले बोल बोले। बीजेपी सरकार के खिलाफ नया नारा भी लगाया तो विपक्ष की आपत्ति पर सत्तापक्ष ने भी कांग्रेस प्रदेश के संस्कार याद दिलाते हुए, कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की कामना की। जनता को क्या ज्यादा खटक रहा है, मेलॉडी वाला वीडियो या विपक्ष के बोल और प्रदर्शन? समझते हैं इस वीडियो के जरिए

Mahabharata on melody in Chhattisgarh सात समुंदर पार प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश यात्रा के अंतिम चरण के तहत इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को ना सिर्फ भारतीय मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की, बल्कि दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने हंसते-मुस्कुराते इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। दुनिया भर में इसकी चर्चा है, सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसी रील वायरल हैं, लेकिन ये वीडियो, ये अंदाज विपक्ष को जरा भी रास नहीं आ रहा है। पहले कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री को गद्दार तक कह दिया। अब छग कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी और मेलोनी के विडियो को हनीमून या वेडिंग फोटो सेशन बताते हुए विरोध जताया।

कांग्रेसी नेता मौजूदा वैश्विक संकट और देश में मंहगाई के दौर में PM और केंद्र सरकार को पूरी तरह फेल और बेपरवाह बता रहे हैं। देश के साथ-साथ रायपुर में भी कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर लोगों को मेलोडी बांटकर महंगाई पर तंज कसा। वहीं,कांग्रेस के प्रदर्शन और PM मोदी पर की गई टिप्पणी को बेशर्मी की हद बताते हुए, कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की बात की। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को प्रदेश के संस्कारों की याद दुहाई भी दी। युद्ध, वैश्विक हालत, महंगाई की चौतरफा मार आमजनता इन सभी मुश्किलों से हर दिन जूझ रही है। केंद्र सरकार ने पहले संकेत दिया, फिर सलाह और अब एक्शन लेने की बारी है लेकिन क्या विपक्ष का केंद्र सरकार पर लगाया जा रहा आपत्ति जायज है? माना की विपक्ष का विरोध ठीक है लेकिन क्या लोगों को विपक्षी नेताओं की, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी सही हैं, स्वीकार्य है?


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।