जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, एक जिंदा धराया

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, एक जिंदा धराया

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, एक जिंदा धराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 13, 2018 11:25 am IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है मारे गए आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई है। जबकि एक घायल आतंकी को पकड़ा गया है घायल आतंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी पहचान शौकत अहमद के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान हिज्बुल का आतंकी जहूर ठोकर भागने में कामयाब रहा।

बताया जा रहा है कि सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जहूर ठोकर और कुछ और आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया जहूर हिज्बुल का कमांडर है वह 2016 में टेरीटोरियल आर्मी से भागकर आतंकी बना था

यह भी पढ़ें : मलयालम अभिनेता का विवादित बयान,कहा-सबरीमला मंदिर जाने वाली महिलाओं के कर देने चाहिए दो टुकड़े 

जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल लेकर फरार हो गया था। ठोकरर और बाकी आतंकी मौके से फरार हो गए पुलवामा के एसएसपी के मुताबिक आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरू हुईवहीं बारामूला में भी शुक्रवार रात सोपोर के बाहरी इलाके वारपोरा में आतंकवादियों के हमले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद शहीद हो गए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में