जम्मू कश्मीर। ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में पिछले 70 दिनों की सबसे बड़ी हिंसा हुई। आतंकियों ने एक ही दिन में पांच जगहों पर हमले करके तीन पुलिसकर्मियों और एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इनमें एक इंस्पेक्टर भी है। सभी पुलिसकर्मी ईद मनाने छुट्टी पर घर आए थे। पुलवामा के लारवे में आतंकियों ने इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार की उनके घर में घुसकर हत्या की।
पढ़ें- मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात, नाले में बह गई कार, हादसों में आठ की मौत
पुलवामा के लोसवानी में ही स्पेशल पुलिस अफसर मोहम्मद याकूब की गोली मारकर जान ले ली। वहीं, कुलगाम के अवगाम में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे ट्रेनी कांस्टेबल फयाज अहमद शाह को उनके घर के पास ही गोली मार दी गई। वह तलवाड़ा में प्रशिक्षण ले रहे थे। आतंकियों ने पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट की भी अपहरण के बाद हत्या कर दी। उनका शव कुपवाड़ा के रख-ए-लिट्टर इलाके में मिला। एक पूर्व पुलिसकर्मी शकूर अहमद को भी अगवा कर लिया।
पढ़ें- मुंबई के क्रिस्टल टॉवर की 12वीं मंजिल में आग लगने से 4 की मौत, 16 लोग घायल
22-Aug
उनकी तलाश की जा रही है। श्रीनगर, अनंतनाग के अशिजीपुरा, जंगलत मंडी और बारामूला के सोपोर की ईदगाहों में उपद्रवियों ने आतंकी संगठन ISIS के झंडे लहराए। ईदगाह के पास सुरक्षाबलों पर पथराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए और आंसू गैस के गोले छोड़े। इन घटनाओं में सुरक्षाकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं।
वेब डेस्क, IBC24