Education Minister Resigns News: शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा, शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार, कहा- गलती मेरी नहीं...जिम्मेदारी तो है / Image: AI Generated
नई दिल्ली: Education Minister Resigns News नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले करीब 27 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में डटी हुई है। इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने बीते दिनों संसद का घेराव करने की कोशिश भी की। हालांकि सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच दो दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) की शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Education Minister Resigns News मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर सरकारी स्कूल के पुननिर्माण के ठेके में चहेतों को लाभ पहुंचाने के इरादे से हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की, जिसके दोनों आरोपी दोषी पाए गए। वहीं, अधिकारियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) की शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यवेट बेरी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मंत्री के तौर पर विभाग में हुई गंभीर प्रशासनिक चूक की अंतिम जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में मंत्री अपने विभाग के कामकाज के लिए जवाबदेह होता है। इसी सिद्धांत का सम्मान करते हुए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। हालांकि वह विधायक के रूप में जनता की सेवा जारी रखेंगी।
दूसरी ओर भारत में भी NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में प्रदर्शन कर रहे छात्र ऑस्ट्रेलिया की इस घटना का उदाहरण देते हुए कह रहे हैं कि जब वहां बिना व्यक्तिगत दोष के मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया, तो भारत में भी शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना चाहिए।