BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Jantar Mantar Season 2: ‘यहां नौटंकी नहीं चलेगी’, पार्क में ‘सीजन-2’ की बैठक कर रहे थे कॉकरोच जनता पार्टी, देखकर भड़के स्थानीय लोग, कहा- ‘यह कोई धरना स्थल नहीं है’

Jantar Mantar Season 2: ‘यहां नौटंकी नहीं चलेगी’, पार्क में ‘सीजन-2’ की बैठक कर रहे थे कॉकरोच जनता पार्टी, देखकर भड़के स्थानीय लोग, कहा- ‘यह कोई धरना स्थल नहीं है’

Jantar Mantar Season 2

Jantar Mantar Season 2

Dageshwar Dewangan
Published: 13 Aug 2026 | 1:58 pmModified: 13 Aug 2026 | 1:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. जंतर-मंतर सीजन-2 से पहले बड़ा हंगामा
  2. पार्क में ‘सीजन-2’ की बैठक करने पहुंचे CJP समर्थक
  3. स्थानीय लोगों ने सभी को वहां से भगाया

नई दिल्ली: Jantar Mantar Season 2 दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले आंदोलन को समाप्त किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को घोषणा की कि उनके अभियान का ‘‘सीजन-2’’ (दूसरा चरण) जल्द शुरू होगा। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली के एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में जंतर-मंतर 'सीजन 2' की योजना बनाते समय स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर सभी को भगा दिया। लोगों का कहना था कि यह सोसाइटी का पार्क है कोई धरना या प्रदर्शन की जगह नहीं। यहां यह नौटंकी नहीं चलेगी।

इनडोर हॉल न मिलने पर पार्क पहुंचे थे कार्यकर्ता

Jantar Mantar Season 2 जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके अपनी टीम के सदस्यों सौरभ दास, आशुतोष रंका और अन्य समर्थकों के साथ दिल्ली में एक गुप्त रणनीतिक बैठक करने आए थे। जैसे ही इसकी भनक सोसाइटी के लोगों को लगी तुरंत वहां पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। दीपके का आरोप है कि वे शुरुआत में किसी इनडोर हॉल में मीटिंग करना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें कोई जगह नहीं दी गई। दीपके ने एक बुकिंग रसीद दिखाते हुए दावा किया कि हॉल मालिकों को धमकियां दी गईं और कहा गया कि यदि सीजेपी को जगह दी गई तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। उन्होंने इसके पीछे सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ बताते हुए कहा कि बीजेपी सीजेपी के बढ़ते जनाधार से डरी हुई है।

यहां कोई नौटंकी नहीं चलेगी

जब इनडोर हॉल की व्यवस्था नहीं हो पाई, तो पार्टी कार्यकर्ता एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में जुट गए और वहां जंतर-मंतर सीजन 2 पर प्लानिंग के लिए समर्थकों के साथ मीटिंग करने लगे। स्थानीय लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूछा कि अब किसका इस्तीफा चाहिए? समर्थकों का कहना था कि मोदी का। तभी सोसाइटी के लोगों को सीजेपी के समर्थकों के वहां पहुंचने की खबर लगी। बड़ी संख्या में लोग पार्क में पहुंचे और उन्हें मीटिंग करने से मना किया। लोगों ने कहा कि यहां कोई नौटंकी नहीं चलेगी। यह कोई धरना या प्रदर्शन की जगह नहीं है। आप लोग यहां से तुरंत चले जाइए। इस दौरान सीजेपी समर्थकों और रेजिंडेंट्स के लोगों के बीच बहस भी हुई। कुछ पुलिस वालों के हस्तक्षेप के बाद हंगामा बंद हुआ और अभिजीत दीपके को अपने समर्थकों के साथ वहां से जाना पड़ा।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जंतर-मंतर पर हुए 36 दिन लंबे आंदोलन का दूसरा चरण।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: CJP’s ‘Jantar Mantar Season 2’ Plan Faces Opposition at Delhi Society Park

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm