झारखंड: ‘जल संकट’ को लेकर छह मई से सप्ताह भर का आंदोलन शुरू करेगी भाजपा
झारखंड: 'जल संकट' को लेकर छह मई से सप्ताह भर का आंदोलन शुरू करेगी भाजपा
रांची, 29 अप्रैल (भाषा) झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में कथित जल संकट को लेकर छह मई से सप्ताह भर का आंदोलन शुरू करेगी।
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि राज्य में 80,000 से अधिक चापाकल (हैंडपंप) खराब पड़े हैं।
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची में पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘केंद्र द्वारा 12,764 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद झारखंड में (हर घर नल से जल’ योजना के) जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम नहीं दिख रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है और नल पूरी तरह सूखे पड़े हैं।’
साहू ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी के बीच 80,000 चापाकल खराब पड़े हैं। खराब चापाकलों को 72 घंटे के भीतर ठीक करने के लिए सरकार द्वारा दिया गया टोल-फ्री नंबर भी काम नहीं कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता छह मई को गढ़वा, पलामू और लातेहार में; सात मई को चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में; आठ मई को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ में; नौ मई को दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा में; 11 मई को गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में और 12 मई को रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में प्रदर्शन करेंगे।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


