झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पोते के निधन पर शोक जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पोते के निधन पर शोक जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पोते के निधन पर शोक जताया
Modified Date: February 25, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: February 25, 2026 3:07 pm IST

रांची, 25 फरवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर शोक जताया।

वीर सोरेन का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया। वह 19 वर्ष के थे।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में आकस्मिक निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।’

चंपई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में